राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए और एनडीए ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और बीजद को एक-एक सीट मिली। उधर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कथित हवाई हमले से तबाही मची है, तालिबान ने काबुल के एक अस्पताल पर बमबारी में 400 लोगों की मौत का आरोप लगाया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए खतरा होगा। वहीं मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-20 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 11
राज्यसभा चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला
एनडीए ने जीतीं नौ सीटें; कांग्रेस और BJD के खाते में आई एक-एक सीट
बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार में हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद राज्यसभा की पांचों सीटों एनडीए ने क्लीन स्वीप किया। ओडिशा में भाजपा ने तीन सीटें जीतीं, तो एक बीजद के खाते में गई। हरियाणा में एक सीट पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। पढ़ें एक क्लिक पर…

3 of 11
पाकिस्तान ने काबुल में किए हवाई हमले (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : ANI/Reuters
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाकर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

4 of 11
Harish Rana Case
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से हरीश का पानी भी होगा बंद, नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट
एम्स में हरीश राणा को मंगलवार यानी आज से पानी भी देना बंद कर दिया जाएगा। इस तरह वे धीरे-धीरे इस दुनिया से अलविदा कहेंगे। सोमवार को मेडिकल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। हरीश को कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। पढ़ें एक क्लिक पर…

5 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : ANI
ट्रंप बोले- ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए बर्बादी
ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई यह मानता है कि ईरान को परमाणु हथियार मिलने चाहिए, तो वह गलत है। उन्होंने कहा वे इसका इस्तेमाल एक घंटे या एक दिन के भीतर कर देंगे। वे इसका इस्तेमाल करेंगे और पूरे पश्चिम एशिया को तबाह कर देंगे, न कि सिर्फ इस्राइल को। ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि यदि ईरान को परमाणु हथियार मिल जाता है, तो दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा और इसका इस्तेमाल लगभग तुरंत ही किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
![]()











