दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। सोनभद्र के Duddhi नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में Eid al-Fitr का पर्व पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी।
नगर के मख्तब जब्बरिया ईदगाह में नमाज Hazrat Nasire Millat की जेरे इमामत में अदा की गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को ईद के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन हर इंसान को आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलना चाहिए। उन्होंने नमाज की नीयत और उसे अदा करने की विधि के बारे में भी जानकारी दी।
नमाज के बाद हजरत ने मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के लिए विशेष दुआख्वानी की। वहीं दुद्धी जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे तथा मलदेवा स्थित गर्ल्स कॉलेज परिसर में साढ़े नौ बजे नमाज अदा की गई।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान एडिशनल एसपी Anil Kumar, क्षेत्राधिकारी Rajesh Kumar Roy तथा कोतवाल Dharmendra Kumar Singh सहित अन्य थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
![]()











