Last Updated:
चकाचौंध और ग्लैमर से घिरे सितारों की जिंदगी कई बार बहुत मुश्किल होती है. उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते. टीवी जगत की एक नामी एक्ट्रेस का प्यार में ऐसा बुरा हाल हो गया था कि वो अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार करने को तैयार थीं.
नई दिल्ली. टीवी की इस नामी एक्ट्रेस का नाम दिव्यांका त्रिपाठी है. वो एक वक्त पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं. उन्हें एक शो के दौरान अपने को-स्टार से प्यार हो गया था और दोनों ने करीबन 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की मुलाकात सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर हुई थी. इस शो में दोनों ने लीड रोल अदा किया था और इसमें काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं. दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने करीबन 8 साल तक डेट किया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

8 साल तक रिश्ते में रहने के बाद शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी का ब्रेकअप हो गया था. 8 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शरद से रिश्ता टूटने पर एक्ट्रेस बुरी तरह बिखर गई थीं. एक्ट्रेस ने राजीव खंडेलवाल के चैट शो ‘जज्बात’ पर अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)
Add News18 as
Preferred Source on Google

दिव्यांका ने कहा था कि वो प्यार में इस कदर दीवानी हो गई थीं कि अपने बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए उन्होंने अंधविश्वास तक का सहारा ले लिया था. वो सोचने लगी थीं कि किसी ने उनके एक्स पर काला जादू कर दिया है और अंधविश्वास की मदद से वो उसे वापस पाना चाहती थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

हालांकि बाद में दिव्यांका त्रिपाठी को एहसास हुआ कि अगर उन्हें किसी का प्यार पाने के लिए इतना कुछ करना पड़े तो शायद वो प्यार नहीं है. एक्ट्रेस ने राजीव खंडेलवाल के शो पर खुलासा किया था कि उनकी पर्सनल लाइफ में आए तूफान का साफ असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा था. वो सीरियल की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रोने लग जाती थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

इस रिश्ते और ब्रेकअप से उबरने में दिव्यांका त्रिपाठी को काफी समय लगा था. अपने 8 साल के प्यार को भुलाने में एक्ट्रेस को समय लगा और फिर उन्होंने नॉर्मल जिंदगी बिताना शुरू किया. सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर एक्ट्रेस की जिंदगी में खुशियों ने दोबारा दस्तक दी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

इस सीरियल के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक दहिया से हुई और कुछ समय की जान पहचान के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. विवेक दहिया ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ में सपोर्टिंग रोल अदा किया था जबकि दिव्यांका लीड रोल में दिखी थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

इस शो के सेट पर दोनों की जान-पहचान हुई और साल 2016 में कपल शादी के बंधन में बंध गया था. अब दोनों के घर 10 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है. दिव्यांका और विवेक अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)
![]()










