बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अक्सर नजर आते हैं. अब ऐसा लग रहा है वह तीसरी शादी करने की तैयारी में है. इतना ही नई, खबर यह भी सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ सगाई कर ली है. क्योंकि दोनों को एक इवेंट में एक साथ देखा गया, जहां दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग चमकती हुई दिखाई दी, इसके बाद से ही इंटरनेट पर यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है. आपको बता दे की हाल ही में आमिर खान ने दो बेहद कीमती रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई है. और इस रिंग को बनाने के लिए दुनिया के सबसे चुनिंदा और कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इस रिंग को बनाने में कारीगरों को भी कई घंटे की मेहनत करनी पड़ती है.हाल ही में गौरी को एक खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने हुए देखा गया था जो इन दो रिंग्स में से एक है.
![]()










