बाढ़ प्रभावित गांव से ग्राउंड रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद में बाढ़ से 200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। थाना संपूर्णानगर इलाके में सबसे ज्यादा गोविंद नगर गांव बाढ़ से प्रभावित हुआ है। यह जिले की सीमा का अंतिम गांव भी है। जिला मुख्यालय से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में आठ जुलाई को बाढ़ आई थी। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां के हालात काफी खराब हो गए थी। छह दिन बाढ़ का पानी उतरा तो बर्बादी का मंजर दिखाई दिया। गांव को जाने वाली सड़क टूट गई। सैकड़ों बीघा फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। कई लोगों के अब रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।