08:45 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Scheme: इतनी महिलाओं को मिलेगा लाभ
- सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
08:30 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana: पांच साल चलेगी योजना
- 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलने वाली इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
08:15 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana: पीएम मोदी लॉन्च करेंगे योजना
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के बाद भुवनेश्वर से इस सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे।
08:00 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana Benefits: ये भी लाभ मिलेगा
- योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के अलावा महिलाओं को डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे और हर एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में जो महिलाएं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगी उनमें से 100 महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
07:45 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana: डीबीटी से भेजे जाएंगे पैसे
- योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
07:30 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Scheme: इतना मिलेगा कुल लाभ
- सुभद्रा योजना अगले पांच सालों तक चलेगी और इन पांच वर्षों में लाभार्थियों को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
07:20 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana Details: इतने समय तक चलेगी योजना
- सरकार के मुताबिक, इस योजना को 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलाया जाएगा यानी अगले 5 साल तक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
07:10 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana: क्या लाभ मिलेगा?
- सुभद्रा योजना के तहत पात्र महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पैसे को 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में दिया जाएगा।
06:55 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Scheme: क्या है सुभद्रा योजना?
- दरअसल, सुभद्रा योजना एक ऐसी योजना है जिसके जरिए महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही इस स्कीम के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, इस योजना को ओडिशा सरकार चलाएगी।
06:43 AM, 17-Sep-2024
Subhadra Yojana Live: आज अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी इस राज्य की महिलाओं को देंगे सुभद्रा योजना का गिफ्ट
वहीं, दूसरी तरफ समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। ये राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही करते हैं और इसी क्रम में आज यानी 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर ओडिशा की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। तो चलिए इस लाइव ब्लॉग में इस सुभद्रा योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं…