05:11 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जुगराज के निर्णायक गोल से चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार अपने नाम कर लिया है। भारत और चीन के बीच शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रही। इसके बाद भले ही हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम अन्य गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने चीन को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया।
04:59 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत ने ली बढ़त
भारतीय हॉकी टीम ने चीन के खिलाफ चौथे क्वार्टर में गोल कर बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन जुगराज ने अंतिम कुछ मिनट पहले भारत को बढ़त दिला दी।
04:53 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: तीसरा क्वार्टर समाप्त
भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबले का तीसरा क्वार्टर समाप्त हो गया है। दोनों ही टीमें हालांकि, अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी हैं जिससे मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा है। अब 15 मिनट का खेल शेष रह गया है और चौथे क्वार्टर की शुरुआत हो गई है। दोनों ही टीमों की नजरें निर्णायक गोल करने पर टिकी हुई हैं।
04:45 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत ने चीन को बढ़त लेने से रोका
भारतीय टीम के गोलकीपर कृष्णा पाठक ने शानदार प्रयास कर चीन को बढ़त लेने से रोका। चीन के लिन ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल करने का प्रयास किया, लेकिन पाठक इसे रोकने में सफल रहे। दोनों टीमों के बीच तीसरे क्वार्टर में भी मुकाबला गोलरहित चल रहा है।
04:19 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: हॉफ टाइम के बाद स्कोर गोलरहित बराबरी पर
भारत और चीन के बीच एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला हॉफ टाइम के बाद गोलरहित बराबरी पर चल रहा है। दोनों ही टीमें शुरुआती दो क्वार्टर में गोल नहीं कर सकीं। भारत को गोल करने के मौके मिले, लेकिन चीन का डिफेंस प्रभावी साबित हुआ और उसने भारत को बढ़त लेने का मौका नहीं दिया।
04:16 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: गोल दागने से चूके हरमनप्रीत
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पास गोल करने का अच्छा अवसर था, लेकिन वह करीब से इससे चूक गए।
03:59 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: पहला क्वार्टर समाप्त
भारत और चीन के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा और दोनों ही टीमें इस दौरान एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन चीन ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया। भारत और चीन के बीच दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है।
03:54 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: बराबरी पर चल रहा मैच
भारत और चीन के बीच मैच पहले क्वार्टर में बराबरी का चल रहा है। चीन ने भारत को दबाव बनाने से रोके रखा है। भारत को हालांकि, एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन टीम इसे गोल में नहीं भुना सकी।
03:40 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत और चीन का मैच शुरू
भारत और चीन की हॉकी टीमों के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल खेला जा रहा है।
03:16 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: चीन से बेहतर है रिकॉर्ड
भारत का चीन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से भारत पांच बार विजयी रहा है, जबकि चीन ने एक बार बाजी मारी है। भारत और चीन नियमित रूप से एक दूसरे से नहीं खेलते हैं। दोनों टीमों ने सिर्फ 2023 में सिर्फ एक मैच खेला था।