07:17 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: कन्या राशि पर ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ने से उनकी सामाजिक स्तर पर छवि खराब हो सकती है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसमें उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है, इसलिए जो भी कहना हो सोच-समझकर कहें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। उपाय के तौर पर चंद्रमा के बीज मंत्रों का जप करें।
07:00 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: मेष राशि Chandra Grahan 2024:
मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकार मन मुटाव हो सकता है। अचानक बड़े खर्चे होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। उपाय के तौर पर मेष राशि वाले लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
06:46 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण पर मीन राशि में चंद्रमा-राहु की युति
साल 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को मीन राशि में लगने जा रहा है। चंद्रमा इस दिन मीन राशि में राहु के साथ युति बनाएंगे, वहीं केतु की सप्तम दृष्टि भी चंद्रमा और राहु की इस युति पर होगी। राहु-केतु की युति का प्रतिकूल प्रभाव कुछ राशियों पर नजर आ सकता है।
06:33 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 India: हिंदू परंपरा में ग्रहण को माना जाता है अशुभ
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन हिंदू मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है और इस बार यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा को लग रहा है। साथ ही इसी दिन पितृ पक्ष का भी पहला दिन है।
06:15 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: कितने दिनों तक रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?
18 सितंबर को लगने वाले इस उपछाया ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। हालांकि सभी राशियों पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ेंगे। इस ग्रहण का प्रभाव अगले एक महीने तक देखने को मिल सकता है।
06:01 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Kin Rashiyon Ke Liye Hoga Ashubh: किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत
इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव चार राशियों पर सर्वाधिक रहेने वाला है। इन राशियों को ग्रहण काल के दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। इनमें मेष, सिंह, मकर और मीन राशि शामिल है।
05:43 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Kin Rashiyon Ke Liye Rahega Shubh: किन राशियों के लिए शुभ होगा चंद्र ग्रहण?
यूं तो इस उपछायाचंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन यह कुछ राशियों के लिए शुभ होने वाला है। इन राशियों के जातकों को धन लाभ होने की भी संभावना है। चंद्र ग्रहण वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
05:20 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Timing In India: भारतीय समय अनुसार कब होगा चंद्र ग्रहण?
मीन राशि में लगने जा रहा यह उपछाया चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, सुबह 6:12 बजे प्रारंभ होगा और सुबह के 10:17 बजे इसका समापन होगा। इसके अनुसार इसकी कुल अवधि करीब 5 घंटे 4 मिनट की होने वाली है।
04:57 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 India: कब लगता है चंद्रग्रहण?
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चंद्रमा हमारी पृथ्वी का चक्कर लगाती है, इस प्रक्रिया में एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है। आमतौर पर ऐसे वक्त चंद्रमा गहरे रंग का दिखने लगता है।
04:37 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 India: उपछाया चंद्र ग्रहण क्या है?
उपछाया चंद्र ग्रहण की स्थिति तब बनती है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से (उपछाया) से होकर गुजरता है, तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण के नाम से जाना जाता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण और आंशिक चंद्र ग्रहण के बीच की स्थिति होती है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया नहीं पड़ती है, बल्कि उपछाया पड़ती है। इसके कारण चंद्रमा हल्का सा धुंधला दिखाई देता है।