सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है।
सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के सभी स्थानों को फिर से साफ करें।
- इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।
- ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए। साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं
इन चीजों का दान
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। आप गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं।