Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: इस्लाम धर्म पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित है. इन्हीं सिद्धांतों में ‘रोजा’ भी एक है, जिसे माह-ए-रमजान में रखा जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है और दुनियाभर के मुसलमान रमजान की शुरुआत होते ही रोजा रखते हैं.
रमजान का चौदहवां रोजा
माह-ए-रमजान में रोजा रखने का कारवां अब चौदहवें रोजे तक पहुंच चुका है. रोजा रोजेदारों के लिए फर्ज है और खुशियों का खजाना है. इस्लाम में चौदहवें रोजे को ईमान का निशान और इंसानियत की पहचान कहा गया है. मगफिरत के अशरे में पड़ने वाला चौदहवां रोजा जन्नत के दरवाजे पर सब्र की दस्तक है. यह ‘मझला रोजा’ में शुमार है.
रोजा पूरा होने के लिए यह जरूरी है कि सहरी और इफ्तार भी सही समय पर की जाए. गलत समय पर किए गए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता. इसलिए यह जान लीजिए कि रमजान के चौदहवें दिन सहरी-इफ्तार का समय क्या रहेगा.
बता दें कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर हो जाता है. ऐसे में यह जान लीजिए कि 15 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 15 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 15 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:12 | शाम 06:32 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:34 | शाम 06:49 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:19 | शाम 06:36 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:01 | शाम 06:19 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 04:58 | शाम 06:17 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:30 | शाम 05:47 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:09 | शाम 06:30 |
नोएडा (Noida) | सुबह 05:11 | शाम 06:31 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:18 | शाम 06:39 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:16 | शाम 06:34 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:33 | शाम 06:50 |
पटना (Patna) | सुबह 04:42 | शाम 06:00 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:42 | शाम 06:02 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:06 | शाम 06:20 |
ये भी पढ़ें:Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का 13वां रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.