सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री बी0 एन0 सिंह ने अवगत कराया है की शासन के निर्देश के क्रम में आज विशेष अभियान चलाकर जनपद सोनभद्र के सभी नगर निकायों द्वारा अवैध होर्डिंग/बैंनर/पोस्टर आदि को हटाया गया। इसके साथ ही प्रतिबंन्धित पॉलिथीन के विरूद्ध अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा नगर में 27 दुकानों पर छापेमारी करते हुए लगभग 22 किलोग्राम प्रतिबंन्धित पॉलिथीन जब्त किया गया तथा सम्बन्धित दुकानदारों के विरूद्व जुर्माना वसूली हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है। जनपद में विशेष अभियान एक सप्ताह तक निरंतर चलाया जायेगा।