जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सैकड़ों फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने की पहल शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुवार तक कश्मीर से अब तक 500 से अधिक पर्यटक महाराष्ट्र लौट चुके हैं। साथ ही शुक्रवार को 232 और पर्यटक विशेष फ्लाइट से लौटेंगे।
बता दें कि बीते मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद से वहां घूमने गए पर्यटक लगातार रूप से अपनी वापसी की मांग कर रहें हैं। हालांकि हमले के बाद से अभी तक लगभग 10000 यात्रियों की वापसी हो चुकी है।
डीजीसीए ने दी जानकारी
इसके साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि गुरुवार को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे के बीच श्रीनगर हवाई अड्डे से विभिन्न स्थानों के लिए कुल 110 उड़ानें संचालित हुईं, जिनमें कुल 14,197 यात्री आए। इसके अलावा कुल आठ अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित की गईं, जिससे यात्रियों की वापसी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके।
Trending Videos
2 of 6
सुरक्षित वापसी पर छलके आंसू
– फोटो : PTI
और 232 पर्यटकों की आज होगी वापसी
मामले में अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अब तक 500 से अधिक पर्यटक महाराष्ट्र लौट चुके हैं। साथ ही शुक्रवार को 232 और पर्यटक विशेष फ्लाइट से लौटेंगे, जिसके लिए राज्य सरकार ने इंडिगो और एयर इंडिया की एक-एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की है। बाकी पर्यटकों के कैसे लौटे, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
3 of 6
कश्मीर से लौटे महाराष्ट्र के 500 से अधिक पर्यटक
– फोटो : PTI
एक्शन मोड में सीएम फडणवीस
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन को तुरंत कश्मीर भेजा था। फडणवीस ने गुरुवार को महाजन के साथ पूरी स्थिति की समीक्षा की। साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो और फ्लाइट्स भेजी जाएंगी और उसका खर्च महाराष्ट्र सरकार उठाएगी।
4 of 6
कश्मीर से लौटे महाराष्ट्र के 500 से अधिक पर्यटक
– फोटो : PTI
आज विशेष फ्लाइट से अकोला और अमरावती लौटेंगे पर्यटक
कश्मीर में फंसे पर्यटकों के लिए लगातार आवास की मांग आ रही थी। अमरावती के 14 पर्यटकों के लिए जम्मू के कालिका धाम में ठहरने की व्यवस्था की गई है। कुछ पर्यटक जम्मू से दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां उनके लिए भी रहने और वापसी की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को आने वाली विशेष फ्लाइट में अकोला और अमरावती के पर्यटक लौटेंगे।
5 of 6
कश्मीर से लौटे महाराष्ट्र के 500 से अधिक पर्यटक
– फोटो : PTI
शिवसेना ने भी की चार विशेष उड़ानों की व्यवस्था
उधर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी बताया कि उनकी पहल पर चार विशेष उड़ानों से 520 पर्यटक लौट चुके हैं। शिंदे बुधवार को श्रीनगर पहुंचे थे। गुरुवार सुबह स्टार एयरलाइंस की फ्लाइट से 75 लोग लौटे, जबकि अकासा एयर की दो फ्लाइट्स से 370 लोग वापस आए। उनके लिए बसों से घर पहुंचाने का इंतजाम भी किया गया।