बीना/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में 16 मई के दिन शुक्रवार को अन्तरसदनीय योगा प्राइमरी (3rd -5th ) कार्यक्रम का आयोजन सरकार के स्वस्थ भारत समृद्ध भारत योजना को साकार करते हुए खेल प्रशिक्षक गुलफशा सिद्दीकी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सफल बनाने में शिक्षक गुलफशा सिद्धीकी एवं शशि प्रकाश सिंह का विशेष योगदान रहा। प्रदर्शन के आधार पर कक्षा पांच के अनन्या प्रथम, जागृति दूसरा स्थान तथा विकास तीसरे स्थान हासिल किया। अंतरसदनीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व्यास सदन, दूसरा स्थान कात्यायन सदन, तीसरा स्थान पतंजलि सदन तथा चौथा स्थान वशिष्ठ सदन प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार पाठक एवं वरिष्ठ शिक्षिका उर्मिला त्रिपाठी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में समापन एवं आभार जताते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार पाठक ने सम्बोधन में कहा योग शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देता है। सभी बच्चों को सुबह उठकर के योग करना चाहिए। योग करने से शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि, शुद्धता एवं शारीरिक विकास होता है।