04:27 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: रोहित शर्मा पहुंचे ओवल
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को ओवल पहुंचे। वह भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं।
#WATCH | United Kingdom | Indian Cricketer Rohit Sharma arrives at The Oval in London for #INDvsEND Fifth Test Day 3 match. pic.twitter.com/rM6MXMsazd
— ANI (@ANI) August 2, 2025
04:21 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी-आकाश की अर्धशतकीय साझेदारी
यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 98 रन की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने दो विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।
03:29 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की दूसरी पारी जारी है और शनिवार का खेल 75/2 के स्कोर से शुरू हो रहा है। यशस्वी 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
03:10 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत को इंग्लैंड पर बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले मेजबानों की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त हासिल हुई। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 49 गेंदों में 51 और आकाश दीप दो गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
03:10 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी का 13वां पचासा
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे जोश टंग ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को रूट के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका तीसरा पचासा है। दिन का खेल समाप्त होने तक बाएं हाथ के बल्लेबाज 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर डटे हैं।
03:09 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: केएल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
दूसरी पारी में भले ही केएल राहुल सात रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। मौजूदा सीरीज में केएल राहुल ने 532 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर सुनील गावस्कर हैं। पूर्व बल्लेबाज ने 1979 में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 542 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 482 रन बनाए थे। केएल ने पहली पारी में 14 रन बनाए थे।
03:09 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समाप्त हुई और मेजबानों को भारत पर 23 रन की बढ़त मिली। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 224 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को एक सफलता मिली।
जैक क्राउली और बेन डकेट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई जिसे आकाश दीप ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को अपना शिकार बनाया जो 38 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान ओली पोप ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 37 रन जोड़े। क्राउली 57 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई।
दूसरे सत्र में भारत ने गेंदबाजों के दम पर शानदार वापसी की। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सत्र में तीन-तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया। क्राउली के बाद ओली पोप (22), जो रूट (29), जैकब बेथेल (6), जेमी स्मिथ (8), जेमी ओवरटन (0) ने अपने विकेट खोए। इंग्लैंड ने तीसरे सत्र में भारत पर बढ़त जरूर हासिल की, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। गस एटकिंसन 11 और हैरी ब्रूक 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जोश टंग बिना खाता खोले नाबाद रहे। क्रिस वोक्स पहले ही चोट के कारण बाहर हो गए। यही वजह है कि इंग्लैंड नौ बल्लेबाजों के साथ उतरी है।
03:08 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी
दूसरे दिन भारत की पहली पारी 224 के स्कोर पर सिमट गई। शुक्रवार का खेल छह विकेट पर 204 के स्कोर से शुरू हुआ था। उस वक्त करुण नायर 98 गेंदों में 52 और वाशिंगटन सुंदर 45 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। जोश टंग ने पहले करुण नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 109 गेंदों में आठ चौके की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गस एटकिंसन ने वाशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। वह 55 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, आकाश दीप खाता खोले बिना नाबाद रहे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने दो, केएल राहुल ने 14, साई सुदर्शन ने 38, शुभमन गिल ने 21, रवींद्र जडेजा ने नौ और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने पांच विकेट लिए जबकि जोश टंग को तीन विकेट मिले। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने एक सफलता अपने नाम की।
12:54 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी और आकाश के बीच 65+ रन की साझेदारी, भारत को इंग्लैंड पर 110+ रन की बढ़त
Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 5th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज इस मैच का तीसरा दिन है और भारत की दूसरी पारी जारी है। शनिवार का खेल दो विकेट पर 75 के स्कोर से शुरू होगा। भारत को इंग्लैंड पर 52 रनों की बढ़त मिल चुकी है। इससे पहले मेजबानों की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त हासिल हुई।












