श्रवण तिवारी ने कहा, ‘ होली घोस्ट’ सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं है, बल्कि यह उस रहस्य की डरावनी झलक है जिसे हम अपने अंदर छिपाकर रखते हैं.’ फिल्म की शुरुआत ग्रेस ब्राउन नाम की लड़की की रहस्यमयी घटना पर आधारित है, जिसे किडनैप किया गया था. वह यह दावा करती है कि उसकी जान एक पुलिस अधिकारी जिम व्हीलर ने बचाई, लेकिन जिम व्हीलर की तो कई साल पहले ही मौत हो चुकी थी.
क्या है ‘होली घोस्ट’ की कहानी?
प्रोड्यूसर का हॉलीवुड डेब्यू
जिमी शेरगिल की ‘आजम’ से मिली पॉपुलैरिटी
श्रवण तिवारी को सबसे ज्यादा पहचान जिमी शेरगिल की फिल्म ‘आजम’ के निर्देशन के लिए मिली थी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो शहर की अंडरवर्ल्ड गैंग और उनके द्वारा चलाए जाने वाले सिंडिकेट पर आधारित है. आजम की कहानी एक माफिया डॉन नवाब खान की गद्दी (सिंडिकेट की सत्ता) को लेकर चल रही उत्तराधिकारी की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें साजिश, धोखा और फरेब की घटनाएं शामिल हैं.
‘मुर्शिद’ का डायरेक्शन कर चुके हैं श्रवण तिवारी
श्रवण तिवारी ने जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘टू जीरो वन फोर’ का भी निर्देशन किया है. फिल्म की कहानी कैप्टन खन्ना की है, जिन्होंने लंबे समय तक आर्मी में सेवा की और उसके बाद कई खुफिया एजेंसियों के साथ काम किया. वे कई सालों तक एक सक्रिय जासूस रहे हैं.
इसके अलावा, तिवारी ने के. के. मेनन अभिनीत वेब सीरीज ‘मुर्शिद’ का भी निर्देशन किया है. यह कहानी है मुर्शिद पठान नाम के एक रिटायर्ड गैंगस्टर की, जो अपने परिवार पर आए खतरे के कारण फिर से अपराध की दुनिया में लौटने को मजबूर हो जाता है.










