Last Updated:
अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘दुपहिया’ ने अपनी रिलीज का एक सफल साल पूरा कर लिया है. काल्पकिन गांव ‘धड़कपुर’ पर बनी इस अनूठी कहानी ने न केवल दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया, बल्कि समाज को एक गहरा संदेश भी दिया. अपनी सादगी और जमीनी जुड़ाव के कारण इस सीरीज ने ओटीटी की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान बनाई. एक साल बाद भी फैंस धड़कपुर के उन दिलचस्प किरदारों और मजेदार मोड़ को याद कर रहे हैं, जिसने मनोरंजन के प्रति उनका नजरिया ही बदल दिया.
दुपहिया सीरीरज ने दर्शकों को दिया खास संदेश.
सीरीज को भले ही ओटीटी पर प्रसारित किया गया था, लेकिन इसने अपनी मजेदार कहानी कहने के तरीके और हास्य अंदाज से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी. सीरीज के जरिए निर्देशक ने दर्शकों के सामने सालों से चली आ रही दहेज प्रथा को हास्य अंदाज में समझाया था.
क्या है दुपहिया सीरीज की कहानी?
शनिवार को सीरीज ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं. सीरीज की कहानी बिहार के एक काल्पनिक गांव धड़कपुर की है. यह गांव 25 साल से क्राइम-फ्री होता है. साफ-सुथरा, हरा-भरा और शांत, लेकिन कहानी तब मजेदार होती है, जब गांव के शिक्षक बनवारी झा (गजराज राव) अपनी बेटी की शादी के लिए एक मोटरसाइकिल (दुपहिया) खरीदते हैं, लेकिन शादी से पहले ही वह बाइक चोरी हो जाती है, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच जाता है.
हंसी-मजाक से भरपूर है दुपहिया सीरीज
सीरीज तब और मजेदार हो जाती है, जब दुल्हन का परिवार और उसका पूर्व प्रेमी मिलकर इस दुपहिया को ढूंढने निकल पड़ते हैं. इस खोज में गांव के लोग, परिवार वाले और कई मजेदार किरदार शामिल हो जाते हैं. पूरी कहानी हंसी-मजाक, छोटे-छोटे झगड़ों और ग्रामीण जीवन की सादगी से भरी है.
दहेज के खिलाफ दिया खास संदेश
निर्देशक ने इस सीरीज के जरिए दर्शकों को हास्य अंदाज में ये समझाया है कि दहेज किसी लड़की के जीवन को सुधारती नहीं है, बल्कि उसकी पहचान को दबाती है और एक ऐसी सोच को बढ़ावा देती है, जो समाज के लिए बेहद खतरनाक है.
‘दुपहिया’ सीरीज की स्टारकास्ट
दुपहिया के अंत में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की दहेज प्रथा के खिलाफ खड़ी होकर शादी तोड़कर अपने लिए खड़ी होती है. सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. निर्देशन और लेखन में भी कमाल दिखाया था, जिसने इसे पंचायत और लापता लेडीज जैसी सीरीज से जोड़कर देखा जाने लगा था.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










