Last Updated:
\’परम सुंदरी\’ का ट्रेलर जारी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी. यह उत्तर भारतीय लड़के और दक्षिण भारतीय लड़की की प्रेम कहानी है.
परम सुंदरी में सिद्धार्थ और जान्हवी का रोमांटिक सीनमैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा. “दिल्ली का मुंडा परम, सुंदरी के शहर में पंजाबियों का स्वैग और सियापा लेकर आ रहा है! साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी ‘परमसुंदरी’ आ रही है.” तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है. यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है. जो उत्तर भारतीय लड़के और दक्षिण भारतीय लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है. फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है. जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (परम) और जान्हवी कपूर (सुंदरी) मुख्य भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर में दिल्ली के एक चुलबुले लड़के और केरल की एक खूबसूरत लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. यह कहानी सांस्कृतिक अंतर को कॉमेडी और ड्रामा के साथ पेश करती है. केरल के खूबसूरत बैकवाटर्स, बारिश से भीगी सड़कें और प्राचीन चर्चों की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई यह कहानी इसी साल दर्शकों के सामने आएगी.
2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. सिद्धार्थ का पंजाबी स्टाइल और जान्हवी का दक्षिण भारतीय लुक कहानी में आकर्षण को जोड़ता है. मगर ट्रेलर देखने के बाद आपको दो बॉलीवुड फिल्मों की जरूर याद आएगी. एक चेन्नई एक्सप्रेस तो दूसरी 2 स्टेट्स. जहां ऐसी ही लवस्टोरी देखने को मिली थी.
क्या है ट्रेलर में इतना खास
ट्रेलर की शुरुआत एक चर्च में होती है. जहां सिद्धार्थ और जान्हवी प्रेम में डूबे नजर आते हैं. प्रेम बताता है कि दुनिया में लगभग 810 करोड़ लोग हैं. लेकिन जिस एक व्यक्ति से प्रेम होता है, वही सच्चा प्रेम कहलाता है. यही नहीं, वे दक्षिण भारत की संस्कृति को अपनाते भी नजर आते हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










