Last Updated:
90 के दशक की वो हसीना, जिसकी खूबसूरती पर लोग दिल हार बैठते थे. विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना दोनों के साथ वह काम कर चुकी हैं. लेकिन ऋषि कपूर के साथ जब भी आई फ्लॉप साबित हुई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने वाली वो एक्ट्रेस, जिसने करियर में हर उम्र के हीरो के साथ काम किया. लेकिन ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार के साथ हर बार ये एक्ट्रेस फ्लॉप हुईं. वो टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं माधुरी दीक्षित हैं.

ऋषि कपूर ने फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इससे पहले उन्होंने अपने पिता राज कपूर की फिल्म में ही काम किया था. उन्होंने पिता की डूबती नैया भी पार लगाई थी. कई एक्ट्रेसेस के साथ भी उन्होंने काम किया और उनका करियर चमका दिया.

वहीं माधुरी दीक्षित ने भी अपने करियर में हर बड़े छोटे स्टार के साथ काम किया हैं.लेकिन ऋषि कपूर के साथ वह जब भी आईं. फ्लॉप साबित हुईं. अपने करियर में एक्ट्रेस ने तीन फिल्मों में सुपरस्टार संग काम किया था. उनकी ये तीनों ही फिल्में उस दौरान आई जब वह दोनों ही हिट की गारंटी माने जाते थे. लेकिन इनकी जोड़ी वाली तीनों फिल्में फ्लॉप साबित हुई थी.

ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में ऋषि कपूर ने संजय दत्त को रिप्लेस किया था. क्योंकि फिल्म के लिए पहली पसंद सजंय दत्त थे. लेकिन तभी 1993 में फिल्म के लीड हीरो संजय दत्त को मुंबई ब्लास्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और फिल्म ऋषि कपूर को मिल गई.

ऋषि कपूर और माधुरी ने साल 1993 में आई ‘साहिबान’, 1995 में आई ‘याराना’ और ‘1996 में आई ‘प्रेम ग्रंथ’में तीनों फिल्मों में ही साथ काम किया था. लेकिन तीनों ही बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.

फिल्म दयावान में तो माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ काम किया था. फिल्म के एक सीन में तो विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे. ये सीन 30 सेकंड का था. एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था कि उस सीन की वजह से उस वक्त उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था.

माधुरी दीक्षित वो टैलेंट एक्ट्रेस हैं, जो पहले विनोद खन्ना के साथ दयावान में और फिर बाद में उन्हीं के बेटे अक्षय खन्ना के साथ साल 1997 में फिल्म मोहब्बत में नजर आई थीं.

<br />बता दें कि माधुरी और ऋषि कपूर दोनों ही हिट की गारंटी वाले स्टार रहे हैं. लेकिन दोनों की जोड़ी को लोगों ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया. अपने एक इंटरव्यू में खुद ऋषि कपूर ने माधुरी से माफी मांगी थी, जब जब दोनों ने काम किया फिल्में फ्लॉप हो गईं.
![]()










