Last Updated:
बाइक के फ्यूल टैंक में छुपे सांप का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स बिना किसी प्रिकॉशन के सांप को बाहर निकालता है. कैप्शन “New Fear Unlocked” के साथ शेयर किया गया है.
प्रतीकात्मक तस्वीर Snake Video: सोचिए… आप बाइक स्टार्ट करने जा रहे हैं और अचानक आपको पता चले कि आपके फ्यूल टैंक के अंदर कोई ‘अनचाहा मेहमान’ छुपा बैठा है. तब आपके क्या हाल होंगे, ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला. ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना किसी प्रिकॉशन या टूल के बाइक के फ्यूल टैंक के साइड कवर को खोलकर उसके अंदर छुपे सांप को बाहर निकाल देता है. इस वीडियो पर लोग तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसमें दिखता है कि एक अंकल पेचकस की मदद से बाइक के फ्यूल टैंक के साइड में लगा कवर खोल रहे हैं. जैसे ही कवर हटता है, अंदर से सांप निकलता है. लेकिन, वहां मौजूद एक अन्य अंकल बिना किसी हड़बड़ाहट के उसे पकड़कर बाइक से बाहर निकाल लेते हैं.
View this post on Instagram
![]()










