Last Updated:
बिहार में मतदाता सूची को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की. उन्होंने राजनीति में एंट्री और ‘एसआईआर’ पर अपना बयान देकर ध्यान खींचा है.
खेसारी लाल यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की.भोजपुरी स्टार ने आगे कहा, ‘हम फिल्मों में ही सही हैं, हम ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं. बस चाहते हैं, बिहार के लिए जो भी बेहतर हो वही हो. ये तो जनता बताएगी कि प्रदेश के लिए कौन बेहतर कर रहा है. हम अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं, अच्छी फिल्में कर रहे हैं और अच्छे गाने गा रहे हैं. हम जहां हैं, वहां बेहतर कर रहे हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि तेजस्वी यादव एक अच्छे नेता हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल हैं और बिहार की सत्ता में उन्हें आना भी चाहिए और ये बात लोगों को ज्यादा समझ में आती होगी. मैं तो बॉम्बे में रहता हूं, बिहार की जनता ज्यादा जानती है. जहां मुझे सम्मान मिलता है, मैं वहां जाता हूं. बस ऐसे ही परिवार के बारे में वो मुझसे पूछ रहे थे और मैंने उनके परिवार के बारे में पूछा. साथ ही चाचा (लालू यादव) का आशीर्वाद लेने आए थे.’
खेसारी लाल यादव ने दिया बेबाक बयान
खेसारी लाल यादव क्या आने वाले वक्त में चुनाव लड़ सकते हैं? उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘देखिए, कल में मैं जीता नहीं हूं, मैं आज में जीता हूं. आज मैं एक कलाकार हूं, एक हीरो हूं. कल क्या होगा, मुझे पता नहीं. अभी नहीं, भैया हमेशा कहते रहते हैं, अपनी विचारधारा रखते हैं कि आप लड़ो, लेकिन वो खुद ही इतना अच्छा कर रहे हैं, बिहार को संभाल के चल रहे हैं, मुझे कुछ करने की कोई जरूरत नहीं. आने वाले समय का मुझे पता नहीं है.’ बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पटना से दिल्ली तक राजनीति घमासान मचा हुआ है. इस पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि जो गलत है उसका विरोध होना चाहिए. जो सही है उसका समर्थन होना चाहिए. जो गलत है उसको गलत बोलना भी चाहिए.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










