लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 12वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। बीते साल पीएम मोदी ने लाल किले से सबसे लंबा भाषण देते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। पिछली बार पीएम ने लाल किले से 98 मिनट का भाषण दिया था। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर उन्होने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। आइए जानते हैं लाल किले से दिए गए भाषणों के बारे में कुछ अहम तथ्य…
![]()












