Last Updated:
Railway Knowledge: 1970 के दशक में नवी मुंबई के पनवेल-उरण रेलवे रूट पर हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग हुई थी. ‘शोले’ की रिलीज को शुक्रवार (15 अगस्त) को 50 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इस रेल रूट पर…और पढ़ें
इस रेलवे रूट ने देखा ‘शोले’ का जलवा (फोटो-पीटीआई)1970 के दशक में इसी रूट पर बॉलीवुड की ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के कुछ मशहूर सीन शूट किए गए थे. उस समय यह इलाका अपने प्राकृतिक नजारों और खाली पटरियों की वजह से फिल्ममेकर्स की पसंदीदा जगह था. आज यह रेल रूट नवी मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए अहम कनेक्शन बन चुका है, लेकिन इसके साथ जुड़ी यह फिल्मी यादें लोगों के दिलों में अब भी ताजा हैं.
‘शोले’ की कई महत्वपूर्ण सीन, जैसे कि बंसती (हेमा मालिनी) का जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) को रेलवे स्टेशन से लेने वाला दृश्य पनवेल रेलवे स्टेशन के पास फिल्माया गया. इसके अलावा, चिंचपाड़ा के आम के बाग में वीरू का बंसती को बंदूक से आम तोड़कर प्रभावित करने वाला सीन भी शूट हुआ था.
रेलवे रूट पर 7 हफ्ते में पूरी हुई थी शूटिंग
शोले की शुरुआत में एक बेहतरीन सीन है जिसमें जय, वीरू और ठाकुर गुंडों से ट्रेन में सफर करते हुए लड़ते हैं. ये सीन 7 सप्ताह की शूटिंग में पूरा हुआ. इसे मुंबई-पुणे रेलवे रूट पर पनवेल के निकट फिल्माया गया.
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें
![]()










