‘बड़ा नटखट है, ये कृष्ण कन्हैया’: यह गाना फिल्म ‘अमर प्रेम’ का है. इस गीत को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने सुरों से सजाया है. वहीं, इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं. यह भजन बाल कृष्ण की शरारतों को दर्शाता है, जब वह अपनी मां यशोदा और वृंदावन के लोगों को अपनी लीलाओं से सताया करते थे और उन्हें प्यार भी करते थे.
‘श्याम तेरी बंसी पुकारे’: यह गाना फिल्म ‘गीत गाता चल’ का है. इसे आरती मुखर्जी और जसपाल सिंह ने गाया है. वहीं, इसके लिरिक्स रविंद्र जैन ने लिखे हैं.
‘वो किसना है’: फिल्म ‘किसना’ के गाने में श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं का वर्णन किया गया है. गाने को सुखविंदर सिंह, एस. शैलजा और आयशा दरबार ने गाया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं.
‘मोहे पनघट पे’: आइकॉनिक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के इस गाने को मधुबाला ने अपने डांस के साथ बड़ी खूबसूरती से दर्शाया है. गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और इसका डायरेक्शन नौशाद ने किया है. गाने में दिलीप कुमार, मधुबाला, मुराद, निगार सुल्तान, अजीत, दुर्गा खोटे, और पृथ्वीराज चौहान हैं.











