Last Updated:
जन्माष्टमी के अवसर पर गोविंदा ने जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने दही हांडी उत्सव में हिस्सा लिया और अपने डांस से समां बांध दिया. उनके वीडियोज इंटरनेट पर …और पढ़ें
सोशल मीडिया पर छा गया गोविंदा का डांस वीडियो.नई दिल्ली. जन्माष्टमी पर बॉलीवुड सितारे भी कान्हा की भक्ति में लीन दिखे. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उत्सव की बधाइयां और शुभकामनाएं दीं. इस बीच गोविंदा भी चर्चा में रहे. उनके कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. इस खास दिन को मनाने के लिए एक्टर पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे और बाद में मुंबई में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शामिल हुए. एक्टर शरद केलकर ने भी इवेंट में शिरकत की.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोविंदा को इस पावन अवसर का उत्सव मनाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में वह लाल कुर्ता-पायजामा और गले में बेज शॉल डाले इस्कॉन मंदिर में नजर आ रहे हैं. एक्टर को जुहू स्थित मंदिर में दर्शन करते, फिर मंदिर के पुजारियों और अन्य सदस्यों से बातचीत करते हुए देखा गया.
View this post on Instagram
![]()










