Last Updated:
Pawan Singh New Car: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के कुनबे में एक और चमचमाती गाड़ी की एंट्री होने वाली है. महंगी गाड़ी बनाने वाली कंपनी का यह सबसे लेटेस्ट मॉडल है. पवन सिंह ने कार का टॉप मॉडल बुक कर दिया है. इसकी कीमत और खासियत जान आप पक्का चौंक जाएंगे.
भोजपुरी के पावरस्टार को गाड़ियों का शौक है. कोई भी नई मॉडल की गाड़ी होती है उसे वो खरीद लेते हैं. गाड़ी सस्ती हो या महंगी, जो उनको पसंद आ गई वो गाड़ी उनके दरवाजे पर होती है. इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि पवन सिंह के कुनबे में एक और नई और लेटेस्ट मॉडल वाली चमचमाती गाड़ी शामिल होने वाली है.

पावरस्टार ने खुद इस गाड़ी का टेस्ट ड्राइव लिया. इसके सभी फीचर्स को चेक किया और फिर इसे बुक कर दिया. करीबी बताते हैं कि यह गाड़ी उनको बहुत ज्यादा पसंद आई. इसीलिए इसको बुक कर दिया. नवरात्रि के अवसर पर गाड़ी की डिलीवरी हो जायेगी.

पवन सिंह के कुनबे में शामिल होने वाली नई गाड़ी टोयोटा कंपनी की लैंड क्रूजर की सबसे लेटेस्ट मॉडल है. इसका नाम लैंड क्रूजर LC300 GR-Sport है. इसके दो वेरिएंट ZX और दमदार ऑफ-रोड क्षमता वाला GR-स्पोर्ट है. इसे भारत में 2025 में ही लॉन्च किया गया है. यह गाड़ी दुनिया भर में मशहूर लैंड क्रूजर सीरीज की लेटेस्ट जनरेशन का हिस्सा है.

बाजार में इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ है. 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 309 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. 110 लीटर का डीजल टैंक है. इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, फ्रंट-सेंटर-रियर डिफरेंशियल लॉक, और E-KDSS है जो इसे कठिन रास्तों में भी चलने के लिए योग्य बनाता है.

कार में लग्जरी और टेक्नोलॉजी का भी ध्यान रखा गया है. इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले और टोयोटा सेफ्टी सेंस पैकेज जैसे कई लेटेस्ट और लग्जरी फीचर्स शामिल हैं. सात लोगों के बैठने की जगह है. सफेद और ब्लैक रंग वाली गाड़ी पवन सिंह बेहद पसंद आई.

इस गाड़ी की मजबूती देखकर एक्सपर्ट इसे पहियों पर चलने वाला टैंक पुकारते हैं. साथ ही एक लक्ज़री SUV का भी आनंद मिलता है. ऑफ-रोडिंग का मजा लेने के लिए यह मॉडल बेस्ट है. यह SUV के मामले में बड़े चक्कों के साथ एक विशालकाय वाहन जैसा लुक देता है. यह सड़क पर लगभग हर चीज को बौना बना देता है.
![]()










