Elvish Yadav Firing CCTV Footage: रविवार की सुबह एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर फायरिंग हुई. यूट्यूबर उस वक्त घर पर नहीं थे. अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें 3 बदमाश सामने आते नजर आ रहे हैं. जो सुबह 5.30 इस घटना को अंजाम देते हैं. ये तीनों 20-25 राउंड की फायरिंग करते हैं. घर पर इस वक्त एल्विश का पूरा परिवार व घर के स्टाफ भी मौजूद थे.











