Hardoi News: बघौली माधौगंज मार्ग पर फिरोजपुर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
![]()
{“_id”:”68a1f6dcd2a6dc6a670a69e3″,”slug”:”hardoi-accident-bike-rams-into-tractor-trolley-from-behind-two-dead-2025-08-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hardoi Accident: ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी बाइक, दो की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
माधौगंज थाना क्षेत्र में बघौली मार्ग पर बाइक सवार दो लोग ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसे। रविवार देर शाम हुई घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है। माधौगंज थाना क्षेत्र के सौंहार निवासी महेश (40) खेती करते थे। रविवार शाम वह गांव के ही महावीर (60) के साथ माधौगंज गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बघौली मार्ग पर फिरोजपुर के पास आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में बाइक पीछे से घुस गयी। मौके पर ही महेश और महावीर ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए। इसी बीच परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई । परिजन भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। महेश के परिवार में पत्नी रजनी और दो पुत्र हैं, जबकि महावीर के परिवार में पत्नी रामदेवी और तीन पुत्र हैं। उसके तीन पुत्रों में दो निशक्त हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई है। परिजनों से तहरीर लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
![]()


Last Updated:March 06, 2026, 12:56 ISTHazel Keech's Movies: फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेज का करियर बहुत छोटा...
Read more{"_id":"69aa7650d2fc10a5d30b1a84","slug":"a-20-year-old-man-fell-in-love-with-a-35-year-old-woman-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाहत: 35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio