Last Updated:
शाहरुख खान के कंधे की चोट की वजह से उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग रुकी हुई है. इस बीच, सुपरस्टार ने शनिवार 16 अगस्त को सोशल मीडिया पर लाइव आकर फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए और…और पढ़ें
शाहरुख खान ने हाजिर जवाबी से जीता दिल.शाहरुख खान इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में बिजी हैं. उन्होंने शनिवार 16 अगस्त को सोशल मीडिया पर लाइव आकर फैंस के साथ गुफ्तुगू की. हमेशा की तरह उनसे मजेदार सवाल पूछे, लेकिन उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल करने की भी कोशिश की. एक यूजर ने शाहरुख खान की उम्र पर ताना मारना चाहा और उनसे संन्यास लेने लेकर नए एक्टर्स को मौके देने को कहा. यूजर ने लिखा, ‘भाई, अब उमर हो गई है. रिटार्यमेंट ले लो और दूसरे बच्चे लोगों को आगे आने दो.’

(फोटो साभार: X)
शाहरुख खान ऐसे पलो को मजेदार अंदाज और बडे़ क्लास के साथ संभालना जानते हैं. उन्होंने यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया, जो अब वायरल हो रहा है. वे बोले, ‘भाई, तेरे सवालों का बचपना जब चला जाए…फिर कुछ अच्छा सा पूछना! तब तक, टेंपररी रिटायरमेंट में रह प्लीज.’ किंग खान के जवाब के बाद फैंस रोमांचित हो उठे. वे उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने लगे, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि शाहरुख खान उनके दिलों से कभी रिटायर्ड नहीं होंगे. एक फैन ने लिखा, ‘सफलता का कोई फुल स्टॉप नहीं होता और न ही होगा. आखिरी सांस तक काम करते रहो.’ खबर है कि शाहरुख खान के कंधे की चोट की वजह से ‘किंग’ की शूटिंग रुकी हुई है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()











