Last Updated:
अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में ठाणे में निधन हो गया. उन्होंने 125 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शो में अभिनय किया. 3 आमिर खान की 3 इडियट्स में वह प्रोफेसर की भूमिका में नजर आए थे.
अच्युत पोतदार ने 125 से अधिक फिल्मों में किया था काम. सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बनाने से पहले अच्युत पोतदार इंडियन आर्मी में थे और बाद में भारतीय ऑयल कंपनी में काम किया. एक्टिंग के प्रति अपनी दीवानगी के कारण उन्होंने 1980 के दशक में फिल्मों और टेलीविजन में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय तक अपने हुनर का जलवा बिखेरा.
125 से अधिक फिल्मों में किया काम
अच्युत पोतदार ने हिंदी और मराठी सिनेमा में 125 से अधिक फिल्मों में काम किया. कई फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस सराही गई जिनमें आक्रोश, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्ध सत्य, तेजाब, परिंदा, राजू बन गया जेंटलमैन, दिलवाले, रंगीला, वास्तव, हम साथ साथ हैं, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, दबंग 2 और वेंटिलेटर शामिल हैं.
![]()











