बाइकों में लगाई आग।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के तीन थाना क्षेत्र बहसूमा, मवाना, फलावदा की सीमाओं से जुड़े रजबहे के पुल के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग होने से इलाका थर्रा गया। एक घंटे तक करीब 50 से ज्यादा गोलियां चलीं। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर दो जलती हुई बाइक मिलीं। करीब 10 खोखे बरामद किए गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
![]()











