Last Updated:
साउथ के जाने माने डायरेक्टर एमएस राजू की फिल्म ‘डर्टी हरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई थी. फिल्म के पोस्टर ने तो लोगों की धड़कने तेज कर दी थी. यह फिल्म साल 2020 में 18 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली. जाने माने डायरेक्टर एमएस राजू की फिल्म ‘डर्टी हरी’ ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म है. इसमें बोल्ड सीन की ऐसी भरमार थी कि पोस्टर देखकर ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि ये फिल्म कैसी होने वाली है. ये एक तेलुगु रोमांटिक एंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसने ओटीटी पर खूब कमाई की थी.

इस फिल्म में श्रवण रेड्डी ने लीड रोल निभाया था. फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी, क्योंकि फिल्म में कूट कूट कर बोल्ड सीन भरे गए ते. फिल्म के प्रमोशन के दौरान मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर और प्रमोशन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स पर उस दौरान युवा को गुमराह करने का आरोप भी लगाए गए थे. उन्होंने कहा है कि फिल्म के अश्लील पोस्टर हैदराबाद मेट्रो के खंभों पर लगाए गए थे, जो युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे थे.

तेलुगू फिल्म डर्टी हरी में श्रवण रेड्डी, जो थिंकिस्तान में भी नजर आ चुके हैं, रुहानी शर्मा और सिमरत कौर अहम भूमिका निभाते नजर आए थे. इस फिल्म से एमएस राजू लंबे समय के बाद डायरेक्शन में वापसी की थी. उन्होंने कई बेहतरीन साउथ की फिल्मों का डायरेक्शन किया है.

बोल्ड कंटेंट वाली फिल्मों की डिमांड जिस तरह बढ़ती जा रही थी, उसी तर्ज पर मशहूर निर्माता एम.एस. राजू द्वारा निर्देशित ‘डर्टी हरि’आई. जिसने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, रिलीज से पहले इस फिल्म के पोस्टर और शीर्षक देखकर कई लोग चौंक गए थे, जाने-माने निर्माता एम.एस. राजू से किसी को भी इतनी बोल्ड फिल्म की उम्मीद नहीं थी.

फिल्म में सिर्फ रोमांटिक सीन ही नहीं, बल्कि ऐसे अजीब डायलॉग के साथ बनाई गई थी कि फिल्म देखकर हर कोई हैरान हो गया था. फिल्म का हर सीन, हर डायलॉग, दर्शकों को बांधे रखने का काम करता है.

मेकर्स ने दर्शकों को एक बोल्ड और इंटेंस स्टोरी दी, जो रिश्तों, लालच, धोखा और खतरनाक अंजाम के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया था. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया. फिल्म में भरे गए बोल्ड सीन की वजह से ज्यादा लोग इसे अकेले देखना पसंद करते हैं.
जिन लोगों ने फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा, वो अब इसे ओटीटी पर बड़ी संख्या में देख रहे हैं. ‘डर्टी हरि’ एक डार्क थ्रिलर है जो खासतौर पर मानवीय रिश्तों, विश्वासघात और उसके परिणामों पर आधारित है.
![]()










