Last Updated:
वैसे तो बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस पर्दे पर एक साथ रोल करने से परहेज करते हैं. अगर एकसाथ काम करते भी हैं तो अपने निजी संबंधों का भी ख्याल रखते हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार ने 1990 के दशक में एक फिल्म में अपने ही सगे भाई के ऑनस्क्रीन जीजा बन गए थे. यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा. अनूठी कहानी और सुपर हिट गीत-संगीत से सजी इस मूवी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी.

<br />बॉलीवुड में ऐसी बहुत ही कम मूवी बनी हैं जिसमें भाई-बहन, दो भाइयों ने सामान्य रिश्तों से उलट किरदार निभाया हो. 90 के दशक में तीन भाइयों ने अजीबो-गरीब प्रयोग एक मूवी में किया. सुपरस्टार अपने ही सगे भाई का ऑनस्क्रीन जीजा बन गया. दर्शकों को यह केमिस्ट्री बहुत पसंद आई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की. बात हो रही है 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या की’. यह फिल्म 27 साल पहले रिलीज हुई थी.

90 के दशक का मशहूर गाना ‘ओ ओ जाने जाना, ढूंढे तूझे दीवाना….’ तो आपने जरूर सुना होगा. सोहेल खान के निर्देशन में बनी ‘प्यार किया तो डरना क्या’ फिल्म 27 मार्च 1998 में रिलीज हुई थी. फिल्म के प्रोड्यूसर थे : सोहेल खान, बंटी वालिया और वासु भगनानी. फिल्म में सलमान खान और अरबाज खान के साथ काजोल, धर्मेंद्र ने भी काम किया था. सलमान खान और अरबाज खान ने ऑनस्क्रीन जीजा-साले का किरदार निभाया था.

<br />फिल्म में म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया था. यह बतौर म्यूजिक डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म थी. फिल्म करीब 8 करोड़ के बजट में बनी थी. यह इकलौती फिल्म है जिसमें काजोल और सलमान ने एकसाथ काम किया. इससे पहले ‘करण अर्जुन’ में काजोल-शाहरुख की जोड़ी थी. यह धर्मेंद्र और सलमान खान की इकलौती फिल्म है, जिसमें दोनों एकसाथ नजर आए.

<br />पहले फिल्म का टाइटल ‘जन्नत’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘प्यार किया तो डरना क्या’ किया गया. अरबाज खान का रोल अजय देवगन, संजय दत्त, अरमान कोहली समेत कई एक्टर को ऑफर किया गया था. यह पहली फिल्म थी जिसमें सलमान खान और अरबाज ने पहली बार काम किया. बाद में दोनों ने हेलो ब्रदर, तुमको न भूल पाएंगे, गर्व और दबंग सीरीज में काम किया.

शर्टलेस और क्लीन शेव चेस्ट का ट्रेंड भी इसी फिल्म से शुरू हुआ. इसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प है. दरअसल ‘ओ ओ जाने जाना…’ फिल्माया जाना था. सलमान के लिए जो शर्ट तैयार की गई थी वो फिट नहीं आ रही थी. फिर क्या, सलमान ने बिना शर्ट गाना शूट करने का मन बनाया. यह एक्सपेरिमेंट बेहद सफल रहा. फिर तो सलमान कई फिल्मों में शर्टलेस अवतार में नजर आए.

<br />सलमान खान के भाई सोहेल खान ने फिल्म का डायरेक्शन किया था. इससे पहले उन्होंने सलमान खान और संजय कपूर को लेकर ‘औजार’ फिल्म बनाई थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

‘प्यार किया तो डरना क्या’ में विलेन का किरदार निर्मल पांडेय ने निभाय था. 18 फरवरी 2010 में निर्मल पांडे की हार्ट अटैक से 48 साल की उम्र में मौत हो गई थी.

फिल्म में जतिन-ललित और साजिद-वाजिद ने भी म्यूजिक दिया था. कुल 8 गाने फिल्म में थे. सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे. 1998 में कमाई के मामले में फिल्म पांचवे नंबर पर रही थी. पहले नंबर पर ‘कुछ-कुछ होता है’ रही थी. इस साल काजोल की एक और फिल्म आई थी. नाम था : प्यार तो होना ही था. यह फिल्म उन्होंने अजय देवगन के साथ की थी, जो कि कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर थी.
![]()










