Last Updated:
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया. इसमें बॉबी देओल, साहेर बंबा और मोना सिंह मुख्य किरदार हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू आज एक बड़े इवेंट में लॉन्च हो गया. इस सीरीज से वो फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस दौरान सितारे का जामवड़ा देखने को मिला. फोटो साभार- विरल भयानी

आर्यन खान हालांकि, एक्टर नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में इस सीरीज से डेब्यू करने जा रहे हैं. फोटो साभार- विरल भयानी

किंग खान के फैंस इसका इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे. मुंबई में हुए एक बड़े समारोह में इसे लॉन्च किया गया. इस दौरान वहां पर शाहरुख खान, बॉबी देओल, गौरी खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. फोटो साभार- विरल भयानी

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी पहलुओं. ड्रामा, विवाद, रिश्ते, अफवाहें और इन सबके पीछे की सच्चाई देखने को मिलेगी. इस मौके पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ एक ही रंग यानी ब्लैक कर के आउटफिट में पहुंचे. फोटो साभार- विरल भयानी

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉबी देओल अजय तलवार का रोल निभाते नजर आएंगे. स्टेज पर बॉबी ब्लैक चश्मा लगाकर पहुंचे और शाहरुख खान संग खूब बातें कीं. फोटो साभार- विरल भयानी

इस सीरीज में साहेर बंबा भी मुख्य किरदार में हैं. इस मौके पर वो ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर की गाउन पहनकर पहुंचीं और किंग खास संग स्टेज पर खूब मस्ती की. फोटो साभार- विरल भयानी

इस सीरीज में मोना सिंह भी हैं. ये आसमान सिंह की मां का रोल निभाती नजर आ रही हैं.फोटो साभार- विरल भयानी

इस सीरीज में राघव जुयाल अहम रोल में हैं. फोटो साभार- विरल भयानी

शो के बारे में एक दिलचस्प झलक दिखाई. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक, ग्लैमर और उसके डार्क साइड को दर्शाता है. यह शो जोया अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ की हल्की-सी याद दिलाता है, जिसमें एक बाहरी व्यक्ति बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों से प्रतिस्पर्धा के बीच उभरता है. फोटो साभार- विरल भयानी
![]()










