Last Updated:
Romantic Web Series on Amazon Prime: इस वीकेंड पर एक गर्म कप चाय या कॉफी के साथ अपने पार्टनर या खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने चाहते हैं तो इन खूबसूरत कहानियों में खो जाएं.

<strong>नई दिल्ली.</strong> OTT प्लेटफॉर्म्स ने हमारे मनोरंजन के तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया है. जहां एक ओर थ्रिलर और एक्शन शोज की भरमार है, वहीं प्रेम कहानियों ने भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. अमेजन प्राइम वीडियो इन्हीं खूबसूरत और दिल छू लेने वाली लव स्टोरीज का एक बेहतरीन खजाना है. ये रोमांटिक वेब सीरीज हर उस शख्स के लिए हैं, जो प्यार की अलग-अलग रंगत को अनुभव करना चाहता है. अगर आप भी रोमांस के शौकीन हैं और कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो आपके दिल को गर्मजोशी से भर दे, तो इस वीकेंड के लिए ये रोमांटिक वेब सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

‘बंदिश बैंडिट्स’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जो शास्त्रीय संगीतकार राधे और पॉप स्टार बनने की ख्वाहिश रखने वाली तमन्ना की प्रेम कहानी को दिखाता है. संगीत के प्रति उनका जुनून उन्हें एक-दूसरे के करीब लाता है और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. अगर आप म्यूजिक और रोमांस का मिश्रण पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.6 है.

‘मेड इन हेवन’ एक ऐसी सीरीज है जो दिल्ली कीहाई-सोसाइटी शादियों के पीछे छुपी प्रेम कहानियों को उजागर करती है. दो वेडिंग प्लानर्स तारा और करण की कहानी इस सीरीज का केंद्र है, जो न केवल शादियों की चकाचौंध को दिखाती है बल्कि रिश्तों की जटिलताओं को भी बखूबी बयां करती है.

शोभना झा और अर्जुन माथुर की शानदार अदाकारी इसे और भी खास बनाती है. यह सीरीज उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोमांस के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानी देखना चाहते हैं. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.3 है.

मॉडर्न लव मुंबई एक एक एंथोलॉजी सीरीज है, जिसमें मुंबई में बसे छह अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं. ‘मॉडर्न लव’ की खूबसूरती इसकी वैरायटी में है. यहां प्रेम सिर्फ युवा जोड़ों तक सीमित नहीं है, इसमें एक अविवाहित महिला (फातिमा सना शेख) और उसके दरबान के बीच का अटूट बंधन है, तो एक अधेड़ उम्र के कपल (सारिका और पुरुषोत्तम प्रसाद) के रिश्ते में नई जान फूंकने की कोशिश भी है.

यह शो प्रेम के हर रंग, हर उम्र और हर रूप को सेलिब्रेट करता है, जो इसे एक विशेष और यादगार अनुभव बनाता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.6 है.

8.6 रेटिंग वाली इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल लाइफ पर आधारित सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है. अंकित और आकांक्षा की युवा प्रेम कहानी दर्शकों को कॉलेज के उन सुनहरे दिनों की याद दिलाती है. सीनियर्स की रैगिंग, पढ़ाई का दबाव और दोस्तों के साथ मस्ती इस सीरीज को मनोरंजक अनुभव बनाती है. अगर आप कॉलेज रोमांस और हॉस्टल लाइफ की कहानियां पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपके लिए है.

‘पुष्पावली’ एक कॉमेडी-रोमांटिक वेब सीरीज है, जो एक छोटे शहर की लड़की पुष्पावली की कहानी बयां करती है. वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है और शादी से दूर रहना चाहती है, लेकिन जब उसे निक्की राव से प्यार हो जाता है तो उसकी जिंदगी मजेदार मोड़ लेती है. पुष्पावली का अपने प्रेमी को स्टॉक करने का अंदाज और सुमुखी सुरेश की शानदार परफॉर्मेंस इस सीरीज को एक हल्का-फुल्का और मनोरंजक अनुभव बनाती है. यह उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो रोमांस में हास्य का तड़का पसंद करते हैं. इसकी IMDb 7.4 है.

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ भी इसी लिस्ट का हिस्सा है. चार दोस्तों डी, उमंग, अंजना, और सिद्धि की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती यह सीरीज प्यार, दोस्ती और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दर्शाती है. ये चारों अपने करियर, रिश्तों और ब्लाइंड डेट्स के बीच जूझती हैं और उनकी जिंदगी में आने वाले ट्विस्ट्स और टर्न्स दर्शकों को बांधे रखते हैं.

यह सीरीज आधुनिक भारतीय महिलाओं की जिंदगी को रोमांटिक और हास्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करती है. सायानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, और मानवी गागरू की शानदार केमिस्ट्री इसे एक मजेदार बिंज-वॉच बनाती है. इसकी IMDb 5.6 है.
![]()










