चीनी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक की वेबसाइट लगभग पांच वर्षों के बाद भारत फिर से लाइव हो गई है। टिकटॉक की वेबसाइट का मुख्य पेज खुल रहा है। जिसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने भारत सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का चीन प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ा है।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि भारत में चीन की कंपनी ‘टिक टॉक’ की वेबसाइट चलने लगी है। चीन से झड़प में हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए। पहले तो नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी। लेकिन.. जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो हेड लाइन मैनेज करने को ‘टिक टॉक’ बैन किया। अब मोदी फिर चीन से लप्पो झप्पो कर रहे हैं, चीन के विदेश मंत्री से मिले हैं और खुद चीन जाने वाले हैं.. और इस बीच ही टिक टॉक से जुड़ी ये खबर आ गई।

कांग्रेस ने आगे लिखा कि साफ है…नरेंद्र मोदी का चीन प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ा है। पाकिस्तान से सीजफायर की तरह चीन के साथ भी शहादत का सौदा कर दिया गया है।