अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकागो को लेकर बड़ा बयान दिया। जहां ट्रंप ने शिकागो को अपना अगाला मिशन बताते हुए कहा कि शिकागो उनका अगला मिशन होगा, जहां वे अपराध, बेघरी और अवैध प्रवास को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह वॉशिंगटन डीसी में उन्होंने 2,000 सैनिक तैनात किए हैं, वैसी ही सख्ती शिकागो में भी की जाएगी।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मुझे लगता है, शिकागो अगला होगा। उन्होंने आगे जोड़ा कि फिर हम न्यूयॉर्क में भी मदद करेंगे। ट्रंप के इस बयान के साथ ही पेंटागन ने वॉशिंगटन में तैनात सैनिकों को हथियार लेकर चलने के आदेश दिए हैं, हालांकि इस किसी भ सीधी धमकी की पुष्टि नहीं हुई है।
डेमोक्रेट शासित शहरों पर निशाना
बता दें कि ट्रंप ने बार-बार अमेरिका के बड़े शहरों को जो आमतौर पर डेमोक्रेट पार्टी द्वारा शासित होते हैं और जहां काले मेयर और अल्पसंख्यक आबादी अधिक होती है उसे गंदा और खतरनाक” बताया है। शुक्रवार को भी उन्होंने शिकागो को एक गड़बड़ शहर बताते हुए कहा कि वहां के लोग हमें बुला रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि वे कह रहे हैं कृपया राष्ट्रपति ट्रंप, शिकागो आइए। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वहां की अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाएं, जिनकी उन्होंने प्रशंसा की, उनसे अपील कर रही हैं कि वे वहां आएं और स्थिति को ठीक करें। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप वॉज राइट अबाउट एवरीथिंग वाली लाल टोपी पहने ट्रंप ने कहा कि लोग शिकागो में ऐसी ही लाल टोपी पहन रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- US Defence Dept: ईरान के हमले पर रिपोर्ट से नाराज थे ट्रंप, रक्षा मंत्री ने खुफिया अफसर जेफरी को बर्खास्त किया












