Last Updated:
दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश फिल्म ‘एक चतुर नार’ में नजर आने वाले हैं. दोनों ने अपने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान किया है. फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है.
एक्ट्रेस की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. पोस्टर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं. जहां नील, दिव्या के सिर पर पिस्तौल ताने हुए दिखाई देते हैं, वहीं दिव्या के हाथ में मोबाइल फोन है, जिसकी स्क्रीन पर रुपये का बड़ा चिन्ह दिखता है. इससे साफ है कि फिल्म की कहानी पैसे, लालच, चालाकी और धोखाधड़ी जैसे ट्विस्ट से भरी होगी.
पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “होशियारी शुरू” फिल्म के थीम को और दिलचस्प बना देती है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिक्स होगी, जिसमें दिमागी गेम्स, धोखे और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे. पोस्टर का बैकग्राउंड लाल-नारंगी रंगों में डिजाइन किया गया है, जो सस्पेंस और ड्रामा का एहसास कराता है. वहीं एक कोने में 500 रुपये के नोट की झलक भी फिल्म की थीम को पैसे और चालबाजी से जोड़ती है.
View this post on Instagram
![]()












