Last Updated:
Biggest Superstar In Indian Cinema: आज हम आपको ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताते हैं, जिनकी उम्र 74 साल हो चुकी है लेकिन वह आज भी फिल्मों में सिर्फ हीरो का रोल निभाते हैं. 50 साल के करियर में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

<strong>नई दिल्ली.</strong> साल 2025 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. इस बीच 74 साल के हीरो ने कमाल कर दिया. 50 साल के करियर में उनकी तीसरी फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. यहां तक कि शाहरुख खान और थलपति विजय जैसे बड़े सुपरस्टार भी पीछे छूट गए. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम है रजनीकांत.

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं. 15 अगस्त 1975 को उनकी पहली फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ रिलीज हुई थी. ठीक 50 साल बाद उनकी फिल्म ‘कूली’ रिलीज हुई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं और रजनीकांत ने अपने करियर में एक और मील का पत्थर हासिल किया है.

कोलिवुड सिनेमा में आज भी सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म ‘2.0’ है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. साल 2018 में शंकर और रजनीकांत ने मिलकर यह रिकॉर्ड बनाया था. तमिल सिनेमा की इस सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

इसी तरह 2023 में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ रिलीज हुई. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने दुनियाभर में 620 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इस तरह रजनीकांत ने तमिल सिनेमा में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म का नया रिकॉर्ड बनाया.

तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले दो स्थान रजनीकांत के नाम हैं. तीसरे स्थान पर थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ है, जिसने 605 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. यह मूवी लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी थी.

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की ‘कूली’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई. इस फिल्म में आमिर खान, उपेंद्र, नागार्जुन, सत्यराज, शौबीन साहिर, श्रुति हासन जैसे कई कलाकारों ने काम किया है. फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है.

भले ही इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा परफॉर्म कर रही है. अब तक इसने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह रजनीकांत तमिल सिनेमा में 500-500 करोड़ कमाने वाली 3 फिल्में देने वाले एकमात्र सुपरस्टार बन चुके हैं.

‘कूली’ से पहले रजनीकांत की ‘2.0’ और ‘जेलर’ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. एक कमर्शियल सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रजनीकांत के 50वें फिल्मी सफर को उनके फैंस ने 500 करोड़ क्लब के रूप में सम्मानित किया है.

इससे पहले शाहरुख खान की दो फिल्मों ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है, जिनमें साल 2023 में रिलीज हुईं ‘पठान’ और ‘जवान’ हैं. दोनों की वर्ल्डवाइड कमाई 1000 करोड़ रुपये से ऊपर रही. वहीं, थलपति विजय की ‘लियो’ ने भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.
![]()










