मंडल के उरई क्षेत्र के ऊपर अचानक से आई ट्रफ लाइन से बने चक्रवात की वजह से महानगर में सोमवार को जमकर बारिश हुई। माैसम विभाग के अनुसार दो घंटे के अंतराल में 38.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कल परसों दिन में धूप होगी लेकिन सुबह या फिर शाम के समय बारिश की संभावना है।माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पर्वतीय राज्यों से आ रही नमी की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर काले घने बादल बन रहे हैं।
अगले 48 घंटे के बीच बादलों की आवाजाही का यह सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसूनी सीजन आमताैर पर 15 सिंतबर तक माना गया है। 15 की शाम या फिर 16 सितंबर की सुबह इसकी विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून के आखिरी वक्त में जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे लग रहा है कि बरसात आगे भी खिंच सकती है।
![]()










