Last Updated:
रणबीर कपूर ‘रामायण’ फिल्म में भगवान श्रीराम के रोल में दिखेंगे. यह मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अब खबर है कि रणबीर कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल लिया और शराब भी छोड़ दी है.
रामायण फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में दिखेंगे रणबीर कपूर.नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपमकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसमें वह भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे. रामायण मूवी के डायरेक्शन का जिम्मा नितेश तिवारी ने संभाला है. एक तरफ फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब यह रिपोर्ट सामने आई है कि रणबीर ने ‘रामायण’ के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने का फैसला किया है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शुक्रवार को इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए शराब छोड़ दी है और वह अब पूरी तरह शाकाहारी बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर इस समय सख्त सात्विक डाइट, सुबह वर्कआउट और ध्यान (मेडिटेशन) पर ध्यान फोकस कर रहे हैं, ताकि वह अपने किरदार में पूरी तरह उतर सकें.
View this post on Instagram
![]()










