Last Updated:
दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानी और जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ के सहारे यह फिल्म टिकट खिड़की पर दौड़ी और देखते ही देखते 2025 की महाब्लॉकबस्टर बन गई.
साल 2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट अगर किसी फिल्म ने दी है तो वह है ‘महाअवतार नरसिंह’. जिस वक्त पूरी इंडस्ट्री ‘सैयारा’ के क्रेज में डूबी थी, उसी बीच 25 जुलाई को रिलीज हुई इस छोटे बजट की एनीमेशन फिल्म ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया. होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘महाअवतार नरसिंह’ भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और असुर राजा हिरण्यकश्यप पर भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की गाथा को आधुनिक एनीमेशन और इतिहास की झलक के साथ नए अंदाज में पेश करती है.
50 दिनों से सिनेमाघरों में छाई
सैयारा के शोर के बीच ये फिल्म रिलीज हुई थी.
लो बजट फिल्म, कमाई बंपर
सिर्फ 15 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दक्षिण भारत में धीरे-धीरे पकड़ बनाई और फिर उत्तर भारत में भी धमाका कर दिया. दर्शकों और आलोचकों ने इसके VFX, एनीमेशन, वॉयस एक्टिंग और कहानी की ईमानदार प्रस्तुति की जमकर तारीफ की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे हाल के समय की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक के रूप में इसकी जगह और भी पक्की हो गई है.
एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की आएंगी 6 और फिल्में
अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अत्याधुनिक दृश्य प्रभाव प्रदर्शित किए गए हैं. होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने इस महत्वाकांक्षी एनिमेटेड फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट है. यूनिवर्स की छह और फिल्में 2037 तक रिलीज होंगी.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()










