नई दिल्ली. ऋषि कपूर ने रोमांटिक हीरो बनकर बॉलीवुड में एंट्री मारी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपने करियर में कई टॉप हीरोइनों के साथ काम किया. डिंपल कपाड़िया के साथ भी उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई. दोनों सितारों ने सागर (1985) फिल्म में काम किया, जिसका गाना ‘जाने दो ना’ जबरदस्त सुपरहिट हुआ. इस गाने को आशा भोसले और शैलेंद्र सिंह ने गाया था और म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था.
![]()










