इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब हर जगह आज-कल बस शॉर्ट्स और रील का जमाना है. हर कोई बस शॉर्ट्स में ही खोया रहता है. ऐसे में कुछ समय पहले ही एक गाना ऐसा था जो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ था. हर किसी कि जुबां और इंस्टाग्राम स्टोरी पर बस यही गाना होता था. ये तेरी चांद बालियां और होठों पे ये गालियां…ये तेरी चांद बालियां… इस गाने को अकेले यूट्यूब पर 78 मिलियन व्यूज मिले हैं. ये बहुत ही पॉपुलर हुआ था. हर तरफ इसके रील छाए रहते थे.
![]()










