राहुल गांधी और अखिलेश यादव।
– फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
साल 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 35 सीटों पर मिली जीत को आधार बनाकर सपा और कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले लखनऊ में हुई सपा की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महानगर में सिर्फ दो सीट इंडिया गठबंधन को देने की बात कही थी। हालांकि कांग्रेस चार सीट चाहती है लेकिन कांग्रेसी शहर की सात में तीन सीटों पर ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
पूर्व विधायक अजय कपूर के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद किदवईनगर सीट अब कांग्रेस के बाकी दावेदारों के लिए खाली हो चुकी है। गोविंदनगर भी ऐसी सीट है जहां पर दावेदारों के बीच अभी से रार होने लगी है।
![]()










