बदायूं जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बेटियां होने पर महिला के निजी अंग में सरिया डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में महिला के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर रही है।
मूझाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़ित महिला की शादी मई 2007 में उझानी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि भाइयों ने शादी में नौ लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल वाले कम दहेज का ताना मारते रहे। यह बात भाई को बताई तो उन्होंने शांति से रहने को कहा। कुछ समय बाद पहली बेटी होने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी, फिर तीसरी बेटी होने पर पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित करने लगे।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में 50 साल के शख्स को याद आया पुराना प्यार, फिर कर दी हद पार, प्रेमिका के उड़ गए होश
रिश्तेदार महिला से हैं पति के अवैध संबंध
महिला का आरोप है कि पति और ससुरालवाले आए दिन कमरे में बंधक बनाकर उसे पीटते थे। चौथी बार गर्भवती होने पर धमकाया था कि यदि इस बार बेटा नहीं हुआ तो घर से निकाल दिया जाएगा। आरोप है कि छह साल पहले बेटा होने के बावजूद पति खुश नहीं हुआ, क्योंकि इस बीच उसके एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध हो चुके थे।










