Last Updated:
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में बीती रात यानी रविवार को ‘वीकेंड का वार’ काफी धमाकेदार रहा. जहां कल के एपिसोड में अमाल और तान्या का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, वहीं घर में फरहाना तन्हा रोती नजर आईं.
दिलचस्प रहा वीकेंड का वार बिग बॉस 19’ के एपिसोड में नया ट्विस्ट तब आया, जब उर्फी जावेद की शो में एंट्री ली. अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी ने घर में कदम रखते ही माहौल पूरी तरह बदल दिया. उनके आते ही घर में हंसी-ठिठोली के साथ-साथ तकरार, सवाल-जवाब और रोमांस का भी तड़का लग गया. तो वहीं अमाल और तान्या की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली.
अमाल-तान्या ने किया रोमांटिक डांस
बीती रात घर में’वीकेंड का वार’ के दौरान उर्फी ने एंट्री ली. इस मौके को रोमांटिक बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने अमाल मलिक से कहा कि वे तान्या के लिए एक रोमांटिक गाना गाएं. अमाल ने बिना हिचके ‘क्यों दुनिया में आया हूं’ गाया और तान्या के साथ थिरकते भी नजर आए. इस दौरान तान्या शर्माने लगीं, जिसने सभी का ध्यान खींचा. उर्फी ने भी मजाकिया अंदाज में तान्या को छेड़ते हुए पूछा, ‘इतना क्यों शर्मा रही हो?’
शहबाज ने जीता फैंस का दिल
बता दें कि उर्फी ने कंटेस्टेंट्स से उनके रिश्तों, टास्क और गेम स्ट्रेटजी पर सवाल किए और यह जानने की कोशिश की कि कौन वाकई गेम खेल रहा है और कौन सिर्फ शो में टिके रहने की कोशिश कर रहा है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
![]()










