Last Updated:
बॉलीवुड के कई स्टार्स शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, मोहनलाल और सान्या मल्होत्रा समते कई जानी मानी हस्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनकी दमदार एक्टिंग के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है.
रानी ने बयां किए जज्बात रानी को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में उनके उम्दा किरदार और धांसू एक्टिंग के लिए मिला है. फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है. यह 2011 में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय दंपति सागरिका चक्रवर्ती और अनुरूप भट्टाचार्य की कहानी है, जिनके बच्चों को नॉर्वे सरकार ने जबरन अलग कर दिया था.
पिता को डेडिकेट किया अवॉर्ड
अपनी 30 साल की एक्टिंग जर्नी में रानी मुखर्जी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. लेकिन पहली बार अवॉर्ड उन्हें अब आकर मिला है. पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर रानी मुखर्जी भावुक हो गईं. उन्होंने ये अवॉर्ड मिलने के बाद कहा मैं सचमुच अभिभूत हूं. यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे अपने दिवंगत पिता को समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमेशा इस पल का सपना देखा था. आज मैं उन्हें बेहद याद कर रही हूं. मुझे पता है कि यह उनका आशीर्वाद और मेरी मां की प्रेरणा व ताकत है, जिसने मुझे मिसेज चटर्जी की भूमिका निभाने में मार्गदर्शन दिया.’
थिएटर में फूट-फूटकर रोए थे लोग
बता दें कि रानी ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे शानदार फैन्स, हर सुख-दुख में साथ देने के लिए धन्यवाद. आपका अटूट प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है. मुझे पता है कि यह पुरस्कार आप सभी के लिए कितना अहम है, और आपको खुश देखकर मुझे भी अपार खुशी मिल रही है. रानी ने निर्देशक असीमा, निर्माताओं निखिल, मोनिषा, मधु और पूरी जी टीम, साथ ही एस्टोनिया और भारत के कास्ट-क्रू का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कोविड काल की चुनौतियों के बीच यह फिल्म संभव ही नहीं होती अगर टीम ने दिल से मेहनत न की होती. उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार की ज्यूरी का आभार जताते हुए कहा, ‘यह फिल्म और यह पल मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा.’

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
![]()










