Last Updated:
बादशाह ने सूजी आंख की फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अवतार के मुक्के का मजाकिया जिक्र किया. आर्यन खान की सीरीज में कई बड़े सितारे नजर आए.

हर कोई जानना चाहता है कि बादशाह को क्या हुआ और वे ठीक हैं या नहीं. कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोगों को यह पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है और वे इसे नए सॉन्ग या वीडियो शूट का हिस्सा मान रहे हैं.
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में उनकी आंख सूजी हुई है और दूसरी में आंख पर पट्टी बंधी हुई है. तस्वीरों के साथ बादशाह ने कैप्शन में लिखा है, “अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे…”. इसमें उन्होंने हैशटैग ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘कोकाइना’ का उपयोग किया है.
आर्यन खान की सीरीज में आए नजर
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज में बादशाह एक खास रोल में नजर आए थे, जिसमें उनकी झड़प मनोज पाहवा के निभाए किरदार अवतार से होती है. यही कारण है कि बादशाह ने अपनी आंख की सूजन को ‘अवतार का मुक्का’ बताकर मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया है.
View this post on Instagram
![]()










