अमेरिका के ऊर्जा विभाग के सचिव क्रिस राइट ने भारत-रूस तेल व्यापार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत को रूसी तेल खरीदने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वह इसे केवल सस्ता होने की वजह से खरीद रहा है। राइट ने आरोप लगाया कि रूस तेल को छूट पर बेचने के लिए मजबूर है, क्योंकि कोई देश इसे लेना नहीं चाहता।
#WATCH | Speaking to ANI on India-Russia oil trade, Secretary for the US Department of Energy, Chris Wright says, “There are lots of oil exporters in the world. India doesn’t need to buy Russian oil. India buys Russian oil because it is cheaper. Nobody wants to buy Russian oil;… pic.twitter.com/6hW8o61BYO
— ANI (@ANI) September 24, 2025
उन्होंने कहा, ‘भारत ने सस्ते तेल और युद्ध को नजरअंदाज करने के बीच समझौता करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आप उस शख्स को पैसा दे रहे हैं, जो हर हफ्ते हजारों लोगों की हत्या कर रहा है। हम चाहते हैं कि भारत हमारे साथ मिलकर तेल खरीदे। आप किसी भी देश से तेल खरीद सकते हैं, बस रूस से नहीं। यही हमारा रुख है। अमेरिका के पास बेचने के लिए तेल है, और बाकी सभी के पास भी। हम भारत को सजा नहीं देना चाहते, बल्कि युद्ध खत्म करना और भारत से रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं।’
ये भी पढ़ें: Israel-Yemen Tension: यमन ने इस्राइल पर ड्रोन से किया हमला, ऐलात में धमाका; 20 लोग घायल और दो की हालत गंभीर
रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति लाना एक जटिल मुद्दा
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने भारतीय समकक्ष से मिलेंगे, तो क्रिस राइट ने कहा, ‘मैंने उद्घाटन समारोह की रात को भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी और सहयोग तथा भविष्य के रास्ते पर बातचीत शुरू की। रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति लाना एक जटिल मुद्दा है। हम अमेरिका की कैबिनेट और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस युद्ध को खत्म करने के लिए सबसे रचनात्मक तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं।’
#WATCH | On being asked if he will meet his Indian Counterpart, Secretary for the US Department of Energy, Chris Wright tells ANI, “I met the Indian foreign minister on the inauguration night and began a dialogue about cooperation and the future pathway between our countries.… pic.twitter.com/zU2X8HcRLN
— ANI (@ANI) September 24, 2025
ये भी पढ़ें: PUBG: पाकिस्तान में 17 साल के किशोर को मिली 100 साल की सजा, गेमिंग की लत ने बनाया मां और भाई-बहनों का हत्यारा
राष्ट्रपति ट्रंप की सबसे बड़ी इच्छा- युद्ध खत्म हो
क्रिस राइट ने आगे कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की सबसे बड़ी इच्छा है कि यह युद्ध खत्म हो। इससे एक तनाव का स्रोत भी खत्म होगा। मैं भारत के साथ ऊर्जा और व्यापार सहयोग को लेकर पूरी तरह समर्पित हूं। इसमें उज्ज्वल भविष्य है। लेकिन हमें मिलकर ऐसा तरीका ढूंढना होगा, जिससे युद्ध समाप्त करने के लिए अधिकतम दबाव बनाया जा सके।’











