Last Updated:
Avika Gor Milind Chandwani Marriage: अविका गोर और मिलिंद चंदवानी टीवी शो पति, पत्नी और पंगा के सेट पर धूमधाम से शादी की. दोनों ने सात फेरे के बाद खूब नाचना-झूमना भी किया. एक वीडियो में मिलिंद को अविका का लहंगा संभालते हुए देखा गया. वह उनका लहंगा जमीन से ऊपर उठाते दिखाई दिए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
मुंबई. एक्ट्रेस अविका गोर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी कर ली है. अविका इन दिनों रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं. इसमें उनके पति मिलिंद भी शामिल हैं. इस शो के दौरान ही इस दोनों ने शादी करने का फैसला किया. अविका और मिलिंद की शादी से जुड़ा हर पल शो के सेट पर ही हुआ. अविका और मिलिंद कीहल्दी, मेहंदी, बारात और फेरे सभी शो के सेट पर हुए. मिलिंद और अविका की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. जहां बारात सुबह आई, वहीं फेरे दोपहर में हुए.
अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की शादी में हिना खान, ईशा मालवीय, रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी समेत ‘पति, पत्नी और पंगा’ के अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए. मिलिंद स्कूटर पर सवार होकर अविका से शादी करने पहुंचे और एक्साइटमेंट में नाचते हुए नजर आए. अविका ने शादी के लिए ट्रेडिशनल गहरे लाल और सुनहरे लहंगे को चुना. उन्होंने इसके जसाथ हैवी ज्वैलरी को केरी किया.
जबकि, मिलिंद चंदवानी ने दूल्हे के आउटफिट के लिए पीच और गोल्डन कलर की शेरवानी और पगड़ी को चुना. शादी के बाद अविका और मिलिंद पैपराजी को फोटो के लिए पोज देते नजर आए. दोनों को साथ में नाचते-झूमते भी देखा गया. नाचते-नाचते मिलिंद पैपराजी को मिठाइयां भी बांटते हुए नजर आए.
अविका और मिलिंद की हल्दी और मेहंदी की रस्में भी शो के सेट पर ही हुईं. शादी से पहले यह जोड़ा सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था. ‘पति, पत्नी और पंगा’ में पार्टिसिपेट करने से पहले ही अविका और मिलिंद ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में सगाई कर ली थी.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()











